डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) में सोमवार से बुक फेयर का आगाज हुआ। कैंपस के मधु लिमय पुस्तकालय में बुक फेयर प्रदर्शनी-2025 का आयोजन किया गया है। सोमवार को कुलपति प्रोफेसर (डॉ) अमर पाल सिंह ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। 16 जनवरी तक इस बुक फेयर का आयोजन किया जाएगा। टॉप पब्लिशिंग हाउस की बुक्स मौजूद ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, विले, स्प्रिंगर, लेक्सिस नेक्सिस CRC, टैक्समैन, EBC, ओकब्रिज, हार्ट, ब्लूमसबेरी, रॉउटलेज, सेज, ओरिएंट, ब्लैक्सवैन जैसी दुनिया की टॉप पब्लिशिंग हाउस की बुक्स मौजूद रही। 2010 से हो रहा आयोजन RMLNLU प्रवक्ता डॉ.शशांक शेखर ने बताया कि साल 2010 से बुक फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें लॉ की देश-दुनिया की टॉप किताबें भी शामिल हैं। इसके अलावा इनमें कई फैकल्टी मेंबर की भी लिखित किताबें शामिल है।


