भास्कर न्यूज | जशपुरनगर ओपन लिंक फाउंडेशन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। जिसमें दुलदुला ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को विनोबा एप में ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर बीईओ हेमंत कुमार नायक और एबीईओ नरेश चौहान और विकासखंड स्रोत समन्वयक दुलदुला दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला बोरपानी के शिक्षक मनोज कुमार अम्बष्ट, पंडरी अंबा के शिक्षक लोकेश कुमार षड़ंगी और प्राथमिक शाला बोरपानी की शिक्षिका अनंता शिनी नंदन शामिल है। माह नवंबर में इन शिक्षकों ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को विनोबा एपल में अपलोड किया था। विनोबा एपल में अपलोड की गई गतिविधियों के विश्लेषण पश्चात उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था। विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफ एल एन, जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है।


