{ पारंपरिक विषयों में 300 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त भास्कर न्यूज | हजारीबाग नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में माइनर वोकेशनल सब्जेक्ट के रूप में तीन समूह में 33 नए विषयों को शामिल किया है। विद्यार्थियों को पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में उक्त तीन समूह के दो विषयों का चयन कर पढ़ाई करना है। नए विषयों की पढ़ाई कराने के लिए स्थायी या अस्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। 33 में से कुछ विषयों को कॉलेज के शिक्षक ही पढ़ाते हैं। शेष विषयों की पढ़ाई विद्यार्थी स्वयं करते हैं। व्यावसायिक विषय के शिक्षक के नहीं रहने की स्थिति में कॉलेज विद्यार्थियों को वही विषय चुनने का विकल्प देते हैं जिनकी पढ़ाई कॉलेज के शिक्षक करा लेते हैं। पारंपरिक विषयों में भी शिक्षक की कमी : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों को मिलाकर को मिलाकर 730 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। इसमें पिछले साल तक 290 के पद खाली थी। हाल में रिटायर्ड हुए शिक्षकों को मिला दिया जाय तो 310 शिक्षकों के पद खाली हैं। फिजिक्स में 25 पॉलिटिकल साइंस में 21, सोशियोलॉजी में 14, कॉमर्स में 23, मैथमेटिक्स में 22, इतिहास में 18, हिंदी मे 16, जियोलॉजी में 11, अंग्रेजी में 18, भूगोल में 12, अर्थशास्त्र में 08, रसायन विज्ञान में 19, बॉटनी में 12, बंगाली में 05, बीसीए में 08, बैंकिंग एंड फाइनेंस में 06, मीडिया एंड कम्युनिकेशन 03, संगीत 02, ऑफिस मैनेजमेंट में 04, दर्शनशास्त्र में 15, मनोविज्ञान में 06,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 02, रिटेल मैनेजमेंट में 02, संस्कृत में 04, समाज विज्ञान में 14, उर्दू में 05 और जुओलॉजी में 09 के पद खाली हैं। इन विषयों को किया गया है शामिल माइनर वोकेशनल सब्जेक्ट के रूप में टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी, मैनेजमेंट, ऑर्गेनिक फार्मिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग एंड टेलिरिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड काउंसेलिंग, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर डिफेंस और आफिस मैनेजमेंट एंड सेकेट्रेरिय प्रैक्टिस को शामिल किया गया है। वैल्यू एडेड कोर्स में अंडरस्टैंडिंग इंडिया, हैल्थ वैलनेस एंड योगा, कम्यूनिटी इंगेजमेंट सर्विस, ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन, एजुकेशन फोर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इंवायरनमेंट स्टडी को शामिल किया गया है। स्किल इनहांसमेंट कोर्स में इंटरप्रन्योरशिप, साइबर डिफेंस, आइटी, डिजिटल एजुकेशन, मशरूम कल्चर टेक्नोलॉजी, फुड साइंस एंड टेक्लनोलॉजी, बायो फर्टिलाइजर एंड ऑर्गेनिक फार्मिंग, डिजिटल मार्केटिंग, मैथेमेटिकल एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग एनालिसिस, अमानत, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, जिया इंफोर्मेशन, फाइनेंशियल लिटरेसी, स्टॉक मार्केट ऑपरेशन, गार्डेनिंग, जेमोलॉजी, जेमन टेस्टिंग, फुड प्रोसेसिंग एंड बेकरी और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है।


