स्वतंत्रता सेनानियों एवं झारखंड के शहीदों की मूर्तियां स्थापित कर मेंटेनेंस करना भूल गए निगम के जिम्मेदार…
जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानियां दीं, झारखंड के लिए आंदोलन किया, ऐसे आंदोलनकारियों एवं शहीदों को अपने ही राज्य में सम्मान नहीं मिल रहा है। रांची में कई ऐसे चौक-चौराहे एवं शहीद वाटिका हैं, जहां पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, आंदोलनकारियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं का अपमान हो रहा है। किसी शहीद की प्रतिमा के हाथ से तलवार गायब है तो किसी की प्रतिमा को मकड़ी के जाल ने घेर रखा है। शहर के चौक-चौराहों एवं वाटिका की देख-रेख करना रांची नगर निगम के जिम्मे है। मगर उपेक्षा के कारण हमारे शहीदों का यह हाल हो गया है। मेन रोड, काली मंदिर के पास: महात्मा गांधी चौक
मेन रोड में काली मंदिर-हनुमान मंदिर डेली मार्केट के पास महात्मा गांधी चौक है। जहां पर गांधी जी की एक प्रतिमा स्थापित है।
उद्घाटन : 16 अगस्त 1998 में उद्घाटन के साथ नामकरण भी हुआ।
स्थिति : आज प्रतिमा चिड़िया की बीट से भरी हुई है। ऐसा लग रहा है कि महीनों से सफाई नहीं की गई। किसी का ध्यान ही नहीं गया। लोवाडीह चौक : दुर्गा सोरेन चौक वाटिका
दुर्गा सोरेन का नाम अग्रणी झारखंड आंदोलनकारियों में शुमार रहा है> bs स्व. शिबू सोरेन के पुत्र एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई हैं।
उद्घाटन : 10 सितंबर 2023 को सीएम हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन की उपस्थिति में वाटिका का उद्घाटन।
स्थिति : आज दुर्गा सोरेन वाटिका की हालत बहुत खराब है। प्रतिमा एकदम खराब हो चुकी है। कुर्सियां व अन्य निर्माण भी टूट-फूट गए हैं।ॉ हाइटेंशन चौक: तेलंगा खड़िया स्मारक वाटिका
स्वतंत्रता संग्राम एवं आदिवासी आंदोलन के शहीद तेलंगा खड़िया स्मारक वाटिका भी देखरेख के अभाव में घूमने लायक नहीं रह गई है। वाटिका का हाल भी खराब हो चुका है।
उद्घाटन : नौ जून, 2016 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एवं मेयर आशा लकड़ा ने किया था।
स्थिति : शहीद की प्रतिमा के हाथ से तलवार गायब है। प्रतिमा भी कई जगह पर टूट गई है। प्रतिमा के सिर के ऊपर मकड़ी के जाले पड़ गए हैं। हाईटेंशन मैदान : शहीद रघुनाथ महतो वाटिका
हाइटेंशन मैदान लोवाडीह चौक के पास ही शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा एवं वाटिका है। इसका हाल बहुत खराब हो चुका है।
उद्घाटन : 29 मार्च 2015 को पूर्व मंत्री लालचंद महतो, सांसद रामटहल चौधरी आदि ने किया था।
स्थिति : छत के मेंटेनेंस के दौरान जाे सीमेंट और पेंट प्रतिमा पर गिरे थे, उसे वैसे ही छोड़ दिया गया। जिम्मेवार बोले…जल्द होगा प्रतिमाओं और वाटिकाओं का सौंदर्यीकरण
रांची शहर के सभी चौक-चौराहों, शहीदों की प्रतिमाओं एवं वाटिकाओं का सौंदर्यीकरण जल्द किया जाएगा। सभी का सर्वे करा लिया गया है। जल्द ही सभी का जीर्णोद्धार कर शहर को सुंदर बनाया जाएगा। – सुशांत गौरव, प्रशासक,रांची नगर निगम


