विमल नेगी की पत्नी आई मीडिया के सामने:किन्नौर में किरण बोलीं- पति पर बनाया गलत काम का दबाव, एजेंसियों ने ईमानदारी से नहीं किया काम

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विमल की पत्नी किरण नेगी ने रिकांगपिओ में मीडिया से बात की। किरण नेगी ने कहा कि राज्य की जांच एजेंसियों ने अपना काम ईमानदारी से किया होता, तो उन्हें सीबीआई जांच के लिए कोर्ट नहीं जाना पड़ता। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों पर आरोप लगाए। किरण के मुताबिक, उनके पति पर गलत फाइलों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला जाता था। विमल ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। किरण ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश से न्याय की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने किन्नौर जिले और प्रदेश के उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्हें विश्वास है कि सीबीआई जांच से उनके पति की मौत का सच सामने आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *