विमेंस हॉकी इंडिया लीग: एसजी पाइपर्स 3-1 से जीता, जेएसडब्ल्यू सूरमा की लगातार चौथी हार

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए विमेंस हॉकी इंडिया लीग मुकाबले में एसजी पाइपर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 3-1 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी कायम रखी। इस हार के साथ झारखंड की स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे की अगुआई वाली सूरमा हॉकी क्लब लगातार चौथा मुकाबला हार गई और बिना एक भी अंक के टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मैच में सूरमा ने 12वें मिनट में पेनी स्क्विब के पेनाल्टी कॉर्नर गोल से बढ़त बनाई, लेकिन एसजी पाइपर्स ने तेज प्रतिक्रिया देते हुए लोला रिएरा, ज्योति सिंह और सुनेलिता टोप्पो के गोल से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। रणनीति व फिनिशिंग ने बदला रुख मैच का निर्णायक मोड़ पहले क्वार्टर में ही आ गया, जब सूरमा की बढ़त के तुरंत बाद एसजी पाइपर्स ने लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर दबाव बनाया और लोला रिएरा ने बराबरी का गोल दाग दिया। इस गोल ने सूरमा की लय तोड़ दी। दूसरे क्वार्टर में ज्योति सिंह का फील्ड गोल पाइपर्स की बेहतर सर्कल पोजिशनिंग और तेज ट्रांजिशन का नतीजा था। इसके बाद सूरमा ने बराबरी के कई मौके बनाए, लेकिन पेनाल्टी कॉर्नर पर कमजोर कन्वर्जन और फिनिशिंग की कमी भारी पड़ती चली गई।आज का मैच…श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स रांची रॉयल्स : दोपहर 3 बजे से।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *