_photocaption_बोकारो | सेक्टर-4 और 2 में बुधवार को पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश को विराजमान किया गया। जहां वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्न कुरूमेदेवसर्वकार्येषु सर्वदा… वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चास-बोकारो व आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी पर पूजा व उत्सव प्रारंभ हुई। इस मौके पर सिटी सेंटर, मजदूर मैदान सेक्टर चार, सेक्टर-2सी गणेश मंदिर, तेलीडीह साईड और जोधाडीह मोड़ के समीप भव्य पंडाल निर्माण के साथ लाइट की व्यवस्था की गई है। वहीं सेक्टर-4 मजदूर मैदान, सेक्टर-2 पोस्ट ऑफिस के समीप मेला लगाया गया है। मजदूर मैदान, सिटी सेंटर हर्षवर्धन प्लाजा के समीप पंडाल के साथ-साथ भगवान गणेश की प्रतिमा पूरे जिले के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देर शाम को पंडाल का उद्घाटन बोकारो इस्पात संयंत्र के डीआई बीके तिवारी ने फीता काटकर किया। विदित हो कि गणेश चतुर्थी पर बुधवार की सुबह से ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना प्रारंभ हुई।*photocaption*


