विराट हिंदू सम्मेलन में 4000 से अधिक लोग शामिल:एक पंडाल में सामाजिक समरसता महाभोज; जाति-भेद की दीवारें टूटीं

मक्सी नगर में 11 जनवरी रविवार को भगत सिंह बस्ती क्रमांक 3 द्वारा नई आबादी में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 4000 से अधिक हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण एक ही पंडाल के नीचे आयोजित सामाजिक समरसता महाभोज रहा। यह आयोजन बस्ती क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण नई आबादी क्षेत्र, गड़रौली, एबी रोड, गोकुल धाम कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी और कनासिया नाका से बड़ी संख्या में हिंदू भाई-बहनों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता महाभोज में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान “एक समाज, एक संस्कृति” की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई, जिसने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इन्होंने रखे अपने विचार सम्मेलन में अखंड हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज आचार्य शेखर, राष्ट्रीय कवि राहुल शर्मा और विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति प्रांत सेवा प्रमुख वैजयंती दीक्षित ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने और आपसी मतभेदों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण बताया। 15 दिनों से चल रही थी तैयारियां इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हिंदू संगठनों द्वारा पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। इनमें कार्यालय शुभारंभ, हनुमान चालीसा पाठ, सुबह और शाम प्रभात फेरी, शिवालयों में अभिषेक, घर-घर संपर्क और कलश यात्रा जैसे कार्यक्रम शामिल थे। सम्मेलन के दौरान पूरे नई आबादी क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा, जहां जयघोष और भजनों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जानकारी दी कि इस सम्मेलन के बाद 18 जनवरी और 23 जनवरी को बस्ती क्रमांक 1 और 2 में भी विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *