विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के तहत महाआरती:डीडवाना के दोजराज गणेश मंदिर में आयोजन, 1 फरवरी को होगा सम्मेलन

डीडवाना में गजानंद बस्ती के तत्वावधान में आगामी 1 फरवरी को स्थानीय गणपति नगर स्थित सारस्वत वाटिका में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों के तहत दोजराज गणेश मंदिर में एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। समिति के प्रचार प्रमुख लोकेश अग्रवाल ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन सम्मेलन की सफलता और मंगल कामना के लिए किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामावतार दाधीच ने भगवान गणेश की विधिवत महाआरती संपन्न कराई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के संयोजक रामावतार दाधीच ने सभी से सपरिवार सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। सह-संयोजक राजेंद्र दाधीच ने जानकारी दी कि शुक्रवार शाम को संतोषी माता मंदिर में देवी पूजन का आयोजन किया जाएगा। रमाकांत दीक्षित और अजय वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को दोजराज गणेश मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान गजानंद बस्ती के अनेक प्रबुद्धजन और श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *