विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकाली वाहन रैली, 300 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

भास्कर न्यूज | बाड़मेर इंदिरा कॉलोनी बस्ती में रविवार को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बस्ती प्रमुख डॉ. जी सी लखारा ने बताया कि रैली का उद्देश्य विराट हिंदू सम्मेलन में बस्ती के लोगों को जोड़ना है। रैली में संरक्षक मेघूदान चारण व सह संरक्षक मिश्र सिंह भाटी, संयोजक खीमसिंह, सह संयोजक कमलदास संत, सह संयोजक अशोक सुथार, सह संयोजक अभयसिंह, कोष प्रमुख डॉ. जी सी लखारा, प्रचार प्रमुख सोहनलाल मंसुरिया, ठाकराराम सैन, युवा प्रमुख श्रवण प्रजापत, युवा प्रमुख लक्ष्मण सिंह धांधू सहित 300 लोग शामिल रहे। इसी प्रकार ढाणी बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन के आगाज में रविवार को वाहन रैली का शुभारंभ दोपहर 2 बजे माजीसा धाम महावीर सर्किल से होगा। महंत शंभूनाथ सैलानी एवं संत खुशालगिरी गिरी महाराज एवं समाज के अध्यक्षों की ओर से भगवा ध्वज दिखा कर रैली को रवाना किया जाएगा। संयोजक श्यामपुरी एवं प्रचार प्रमुख पवन संखलेचा नमन ने बताया कि वाहन रैली ढाणी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में होते हुए माजीसा मंदिर माली समाज धाम में समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *