कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक विवादित जमीन से गेहूं की फसल की चोरी का मामला सामने आया है। आधी रात को अज्ञात लोग इस जमीन पर लहरा रही फसल को काट ले गए। तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह जमीन तहसीलदार की अदालत में विचाराधीन है। तहसीलदार गौरव बांसल ने बताया कि गांव शेरपुर सद्दा की इस जमीन को लेकर प्रमोद भूषण पाल और कुलवंत सिंह के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में अज्ञात लोगों द्वारा आधी रात में इस जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटना अदालत के आदेशों का उल्लंघन है। तहसीलदार की शिकायत पर थाना कबीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया जाएगा। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।


