विवादों के बीच योगी से मिले आशीष पटेल:शाह-नड्‌डा ने अनुप्रिया को कॉल की, बयानबाजी से BJP-संघ नाराज

योगी सरकार और अपना दल (एस) के बीच चल रही तकरार के बीच मंत्री आशीष पटेल ने सीएम से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई शनिवार को यह मुलाकात करीब 30 मिनट की रही। योगी के गोरखपुर से लौटने के बाद मंत्री आशीष पटेल सीएम आवास पहुंचे थे। आशीष पटेल लगातार एसटीएफ और अफसरों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आशीष पटेल और अनुप्रिया पटेल की बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर की। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने अनुप्रिया पटेल से फोन पर बात की थी। इस दौरान संयम बरतने और अनावश्यक बयानबाजी ना करने की सलाह दी थी। भाजपा के अलावा संघ भी योगी सरकार के खिलाफ बयानबाजी से नाराज है। इसे लेकर यूपी के संघ पदाधिकारियों ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं से बातचीत की थी। कहा था- यूपी में राष्ट्रवाद को लेकर अच्छा माहौल है। सहयोगी दलों की ऐसी बयानबाजी से मुद्दे भटक जाते हैं। दरअसल, गुरुवार को आशीष पटेल और अनुप्रिया पटेल ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस की थी। इसमें योगी सरकार के अफसरों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को निशाने पर लेते हुए कहा था कि STF ही सारे षडयंत्र की जड़ है। हिम्मत है तो STF मेरे सीने पर गोली मारे
स्पेशल टास्क फोर्स वाले पैर पर गोली मारते हैं, लेकिन हिम्मत है तो सीने पर गोली मारो। अगर, अब उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया तो वह लड़ेंगे, डरेंगे नहीं। एसटीएफ के सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट करती है। सूत्रों के मुताबिक, योगी ने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और महामंत्री संगठन बीएल संतोष से बात कर इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई थी। योगी ने कहा था कि इस तरह की हरकत से जनता में गलत संदेश जा रहा है। योगी की नाराजगी के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अनुप्रिया पटेल से बात की। उन्हें संयम बनाए रखने और अपनी बात गठबंधन में उचित प्लेटफॉर्म पर करने के लिए कहा। उन्होंने आशीष पटेल को पहले योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी बात रखने की भी सलाह दी। आशीष पटेल ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में हुए पदोन्नति पर अपनी सफाई मुख्यमंत्री के सामने रखी। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई योगी ने भी उन्हें अपनी बात मीडिया में रखने की बजाय सरकार तक पहुंचाने की सलाह दी। सीएम मेरी और अनुप्रिया की CBI जांच करा लें आशीष पटेल ने कहा था कि मैं सरदार पटेल का वंशज हूं, डरने वाला नहीं। सीएम योगी अगर चाहें तो मेरी और मेरी पत्नी अनुप्रिया पटेल की CBI जांच कभी भी करा सकते हैं। इसे लेकर मंत्री आशीष पटेल ने बाकायदा X पर पोस्ट किया था। हूबहू आशीष पटेल की पूरी पोस्ट पढ़िए… उत्तर प्रदेश के सबसे ईमानदार आईएएस अधिकारी और तत्कालीन प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा एम देवराज की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति और शीर्ष स्तर पर सहमति के आधार पर हुई पदोन्नति के बावजूद राजनीतिक चरित्र हनन के लिए लगातार मीडिया ट्रायल अस्वीकार्य है। उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग को झूठ, फरेब एवं मीडिया ट्रायल का यह खेल आगे बढ़कर बन्द कराना चाहिए। यदि यह विभागीय पदोन्नति गलत है तो सूचना विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण देना चाहिए। मैंने पहले भी कहा है और एक बार फिर कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री यदि उचित समझें तो बार-बार के मीडिया ट्रायल, झूठ और फरेब के जरिए किए जा रहे मेरे राजनीतिक चरित्र हनन के इस दुष्प्रयास पर स्थायी विराम के लिए बतौर मंत्री मेरे द्वारा अब तक लिए गए सभी फैसलों की सीबीआई जांच करा सकते हैं। इतना ही नहीं मैं तो यहां तक कहता हूं कि लगे हाथ अगर उचित समझा जाए तो स्वयं मेरी तथा मेरी पत्नी और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल के सांसद-विधान परिषद सदस्य बनने के बाद अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच करा ली जाए। पर्दे के पीछे सामाजिक न्याय की आवाज को कुचलने का खेल जारी है। वास्तव में पदोन्नति के इस मामले में कुछ लोगों के कलेजे में कांटा लगने का कारण उन ओबीसी और वंचित वर्ग को लाभ मिलना है, जिनके अधिकारों की सालों से हकमारी की जा रही थी। पोस्ट के साथ पदोन्नति की वर्ग-वार सूची देंखेंगे तो इसका अंदाजा हो जाएगा। ऐसे लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि इनके कलेजे में भविष्य में भी कांटा चुभता रहेगा। वह इसलिए कि इन झूठे तथ्यों, अफवाहों और मीडिया ट्रायल से अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय की लड़ाई बंद नहीं होने वाली। हम अब पहले से भी अधिक शक्ति के साथ सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहेंगे। मैंने पहले भी कहा है कि लौह पुरुष सरदार पटेल का वंशज आशीष पटेल डरने वालों में नहीं, बल्कि लड़ने वालों में से है। अपने शुभचिंतकों के लिए एक विशेष बात कि यदि सामाजिक न्याय की इस जंग में मेरे साथ किसी प्रकार का षड्यंत्र/ दुर्घटना हुई तो इसकी सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की होगी। आशीष पटेल ने 4 दस्तावेज जारी किए अमिताभ ठाकुर से शिकायत कराई
अपना दल के पदाधिकारी का कहना है कि सूचना विभाग ने बर्खास्त IPS अमिताभ ठाकुर से लोकायुक्त में उनकी शिकायत कराई है। उनका कहना है कि शिकायत में तत्कालीन एसीएस एम देवराज का नाम क्यों नहीं है। पदोन्नति तो एसीएस और एम.देवराज की मंजूरी से ही हुई है। उनका कहना है कि सूचना विभाग बार-बार उनके खिलाफ षड़यंत्र कर रहा है। यदि यह विभागीय पदोन्नति गलत है तो सूचना विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण देना चाहिए I इसलिए उन्हें एक्स पर पोस्ट करना पड़ा है। एम.देवराज, अभी नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। प्राविधिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति के समय वे ही उस विभाग के एसीएस थे। मुझे सुरक्षा नहीं दे रही सरकार
आशीष पटेल का कहना है कि सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है। उन्होंने पहले कई बार सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि एसटीएफ किस तरह काम करती है, यह सबको पता है। इसलिए लिखा है कि दुर्घटना या षड़यंत्र हुआ तो इसके लिए STF जिम्मेदार होगी। मंत्री के बगावत की वजह जानिए… मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने पॉलिटिकल कॉलेजों में प्रमोशन कर लेक्चरर्स को विभागाध्यक्ष बना दिया। इससे आरक्षित वर्ग के लेक्चरर्स विभागाध्यक्ष बनने से चूक गए। भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने मंत्री की शिकायत सीएम योगी से की है। सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा- प्रमोशन में भारी घोटाला हुआ है। 250 लेक्चरर्स से 25-25 लाख रुपए की वसूली की गई। हालांकि, मंत्री आशीष ने दैनिक भास्कर से बातचीत में आरोप को बेबुनियाद बताया था। कहा- कमेटी की सिफारिश के अनुसार ही पदोन्नति की गई। 16 दिसंबर को आशीष पटेल ने दी थी इस्तीफे की धमकी आशीष पटेल ने 16 दिसंबर को इस्तीफे की धमकी दी थी। कहा था- मेरी राजनीतिक हत्या कराने की साजिश हो रही है। सीएम आरोपों की CBI से जांच करा लें। पीएम मोदी जिस दिन आदेश करेंगे, मैं एक सेकेंड में इस्तीफा दे दूंगा। रात साढ़े 11 बजे X पर 3 पोस्ट किए- क्या है पूरा मामला- ————————————- आशीष और पल्लवी पटेल से भास्कर एप की ये खास बातचीत भी पढ़िए… आशीष पटेल बोले- पल्लवी को चाबी भरी जा रही, बहन की संपत्ति लौटाएं तो विधायक बनवा देंगे अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं योगी सरकार के टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर आशीष पटेल इन दिनों अपनी साली पल्लवी पटेल के निशाने पर हैं। वह इसके लिए योगी सरकार के अफसरों और STF को टारगेट कर रहे हैं। आशीष पटेल ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि पल्लवी पटेल को चाबी कहीं और से भरी जा रही है। पूरा इंटरव्यू पढ़ें… पल्लवी पटेल ने मंत्री जीजा आशीष को चोर-उचक्का कहा, बोलीं- मेरे पिता की फोटो लगाकर दलाली कर रहे सपा विधायक पल्लवी पटेल अपने जीजा और योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स के प्रमोशन में किए गए घोटाले के लिए आशीष पटेल को जिम्मेदार बता रही हैं। दैनिक भास्कर ने पल्लवी पटेल से विशेष बातचीत की। पूरा इंटरव्यू पढ़िए… आशीष पटेल बोले- STF मेरे सीने पर गोली मारे, 7 डायरेक्टर OBC/SC के बनाए, इसलिए अफसर साजिश रच रहे उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा, मेरी गलती बस इतनी है कि 14 में से सात डायरेक्टर वंचित वर्ग के बनाए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, STF ही सारे षडयंत्र की जड़ है। स्पेशल टास्क फोर्स वाले पैर पर गोली मारते हैं, लेकिन हिम्मत है तो सीने पर गोली मारो। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *