विवाद में मारपीट, महिला समेत 4 लोग हुए घायल

गढ़वा|थाना क्षेत्र के नवादा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी उदय भुईंयां व पत्नी उसकी पत्नी पारो देवी 30 वर्ष देवनाथ भुईयां 32 वर्ष की पत्नी इतवारी देवी 29 वर्ष व पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ खुरा गांव निवासी स्वर्गीय एस कुमार की पत्नी फूल कुमारी 25 वर्ष के नाम शामिल है। इनमें पारो देवी तथा उदय भुइया को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पारो देवी अपने पूरे परिवार के साथ भाई संजय भुईयां के साथ बिहार के तिलौथू गांव में एट भट्ठा पर मजदूरी करने गया हुआ था। सोमवार को सभी लोग वहां से लौट कर अपने घर नवादा आया हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *