विवाद सुलझाने गए युवक के साथ मारपीट, VIDEO:पामगढ़ में चार लोगों ने बेल्ट और मुक्कों से जमकर पीटा, स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार को विवाद सुलझाने गए युवक के साथ मारपीट की गई है। बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद की है। जानकारी के मुताबिक, रोहित कुमार कश्यप (35) कीटनाशक खरीदने दुकान पर गया था। वहां दो युवकों के बीच बहस देखकर उसने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बेल्ट और मुक्कों से उसको मारा। इस हमले में युवक के सिर, आंख के नीचे, कंधे, पीठ और घुटने में चोटें आईं। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित का पर्स भी मारपीट के दौरान गिर गया। वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को एक्शन में लिया है। मामले में एसआई मनोहर लाल सिन्हा का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *