विवाहिता की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया:ससुराल में फंदे पर लटकी मिली; मां से फोन पर कहा था- ‘मुझे यहां से ले जाओ’

जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड किया। जिसे इलाज के लिए कोटा के निजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतका ज्योति (25) मूलरूप से झालरापाटन की रहने वाली थी। 4 साल पहले उसकी शादी गांव रांवठा थाना मंडाना निवासी अर्जुन से हुई थी। दोनों से 9 माह का बच्चा है। बेटी ने फोन कर कहा था- मुझे यहां से ले चलो परिजनों ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। हत्या में मामला दर्ज करने की शिकायत दी है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। मां लीलाबाई ने बताया ज्योति कई दिनों से परेशान थी। उसका पति दहेज के लिए परेशान करता था। सोमवार रात को ज्योति ने फोन किया। ज्योति ने कहां मम्मी मुझे यहां से ले चलो, ये मारपीट कर रहे है। उससे कहा था अभी रात हो रही है। सुबह लेने आ जाएंगे। करीब 2 घंटे बाद तो उसके फांसी लगाने की जानकारी सामने आ गई। रात को तुरंत कोटा पहुंचे। ज्योति की मौत हो चुकी थी। आरोप- उसकी हत्या हुई है चचेरे भाई रामबाबू ने बताया हमें लग नही रहा ज्योति ने फांसी लगाई है। हम ज्योति का कमरा देखकर आए है। पंखे के पंखुड़ियों पर साड़ी लटकी हुआ थी। साड़ी का दूसरा छोर जमीन पर पड़ा हुआ था। उसने फांसी नही लगाई। उसे मारा गया है। मंडाना SHO अजय कुमार ने बताया कि रात 11 बजे करीब कोटा के निजी हॉस्पिटल से सूचना मिली थी। परिजनों ने फांसी लगाने की बात बताई। आज महिला के पीहर पक्ष वालो ने शराब पीकर परेशान करने, दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप लगाए। मृतका की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *