विवाहिता ने फांसी लगाई, पीहर पक्ष ने दी प्रताड़ना की शिकायत

लौंगिया इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, वहीं जिस कमरे में फांसी लगाई गई, उसे सीज कर दिया गया है। एएसआई रामदेव ने बताया कि लौंगिया निवासी मुस्कान (23) पत्नी समीर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम घटनास्थल का मौका मुआयना किया।मुस्कान के पिता शब्बीर अंदरकोट क्षेत्र में स्थित शब्बीर दरगाह के पास फूलों की दुकान पर काम करते हैं। परिजन ने बताया कि मुस्कान की शादी अक्टूबर 2025 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *