विवेकानंद जयंती पर केवलराम स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार:सिद्ध भाऊ ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की दी प्रेरणा

भोपाल के करोंद स्थित केवलराम चैनराय पब्लिक स्कूल और कला लक्ष्मणदास वैंसीमल गनवानी फाउंडेशन स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, मां शारदे, संत हिरदाराम साहिब और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सिद्ध भाऊजी ने छात्रों को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने कहा लक्ष्य निर्धारित करो और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करो। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं के छात्र रणवीर सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्षों का प्रभावशाली वर्णन किया। सिद्ध भाऊजी ने स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्राचार्या सुमन विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक जीवन और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में धर्मेंद्र गुर्जर के मार्गदर्शन में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। शिक्षिका रितु मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *