सागर का मौसम बदला, आसमान में बादलों का डेरा:सुबह से छाया रहा कोहरा, बादलों के कारण दिन और रात के पारे में उछाल

सागर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहा। कोहरा छाया रहा। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक रही। हालांकि बादल छाने के कारण दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। दोपहर के समय हल्की धूप निकली। बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले दो दिन बाद फिर मौसम बदलेगा और ठंड का असर बढ़ेगा। पारे में गिरावट आने का अनुमान है। वहीं आगामी 24 घंटों में सागर जिले के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले तीन दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *