बगोदर| रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में रविवार को विवेकानंद जयंती मनाई गई। िजसका शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव कमलदेव सिंह, प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार दुबे ,वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर संजय कुमार सुमन, विभागाध्यक्ष डॉ जगदीश प्रसाद मेहता प्रोफेसर चन्द्रशेखर प्रसाद रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर सत्र 2022 – 24 के बीएड टॉपर प्रशिक्षणार्थियों को सचिव कमलदेव सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तरुण कुमार दास फर्स्ट टॉपर को 3000 रुपए, कैलाश महतो सेकंड टॉपर को 2500 और वाजीद अंसारी थर्ड टॉपर को 2000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की छात्रा सुदीपा कुमारी, नुसरत जहां ने सतगुरु के बिना ज्ञान कहां मिलेगा पर आधारित गीत गाकर बेहतरीन प्रस्तुती दी। प्रियांशु राणा, सुमन कुमारी ,सपना कुमारी, ममता कुमारी, पुष्पा कुमारी ,पिंकी कुमारी ,अंशु कुमारी ने झारखंडी गीत प्रस्तुत किया। प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रसाद रजक ने पुरातन शिक्षा के साथ साथ अत्याधुनिक शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ जगदीश प्रसाद मेहता ने स्वामी विवेकानंद का यात्रा वृत्तांत बताया। कार्यक्रम में प्रो. प्रभास रंजन, डॉ. परितोष कुमार ,प्रोफेसर श्रीकांत कुमार पांडेय, प्रो, कमलेश कुमार पांडेय, प्रो. अभिनव प्रताप मौर्या, प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन ,प्रो. राकेश कुमार,पुस्तकालय अध्यक्ष राम बाबू सिंह, लेखापाल विक्रमादित्य सिन्हा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार एवं बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।


