विवेकानंद जयंती पर युवा महोत्सव का आयोजन:राहगीर, कबीर कैफे और युग्म बैंड की प्रस्तुतियों से गूंजेगा मानसरोवर कैंपस

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी और मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज “युवा महोत्सव 2025” काआयोजन किया जा रहा है। मानसरोवर डेंटल कॉलेज प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सोलो परफॉर्मर और लेखक राहगीर अपने प्रेरणादायक गीतों से समां बांधेंगे। इसके साथ ही नीरज आर्य का ‘कबीर कैफे’ भारतीय संगीत और कबीर के भजनों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। अपनी धुनों के लिए मशहूर युग्म बैंड की लाइव परफॉर्मेंस भी युवाओं को उत्साहित करेगी। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति शाम 4:30 बजे मोहित सेवानी द्वारा “गाथा श्री राम मंदिर” होगी, जिसमें राम मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर चित्रकला, डिजिटल क्रिएटिविटी और संवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। मानसरोवर ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी के अनुसार, यह आयोजन युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगा और समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं के एकत्रित होने की उम्मीद है। दिव्य प्रकाश की स्टोरीबाजी सुप्रसिद्ध लेखक एवं कहानीकार दिव्य प्रकाश दुबे एक प्रमुख लेखक एवं कहानीकार हैं जो कि युवा महोत्सव के दिन दोपहर 12ः30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में अपनी कहानियों के माध्यम से मानसरोवर के युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं मालवा के प्रसिद्ध पद्मश्री कालूराम लोक गायक और निमाड़ी फोक गीतों के संरक्षक पद्मश्री कालूराम बामनिया की प्रस्तुति खास रहेगी। बता दें कि बामनिया जी ने पारंपरिक लोक संगीत को नई पहचान दिलाई और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *