पूर्वी तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल में रायगड़ा और विजियानगरम स्टेशनों पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 जून को कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेल प्रशासन ने दो ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58528) और रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58527) शामिल हैं। इसके अलावा, वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है। विशाखापत्तनम से दुर्ग जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20830) 4 घंटे देरी से चलेगी। वहीं दुर्ग से विशाखापत्तनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20829) 4 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। ये ट्रेनें कैंसिल कर दी गई – 2 जून को विशाखापत्तनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 58528 विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। -2 जून को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58527 रायपुर – विशाखापत्तनम पैसेंजर कैंसिल कर दी गई है। ये ट्रेनें विलंब से रवाना होगी – 2 जून को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20830 विशाखापत्तनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस को 4 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी। – 2 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20829 दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को 4 घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।


