सुसनेर | एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार और समाज निरंतर प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों द्वारा हरे-भरे पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला सुसनेर के मेला ग्राउंड क्षेत्र का है, जहां बुधवार को कुछ लोगों द्वारा एक विशाल और प्राचीन इमली के पेड़ को अवैध रूप से काटा गया। प्रकृति प्रेमियों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा आवेदन इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और प्रकृति प्रेमियों में भारी नाराजगी है। मामले को लेकर ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी गोविंद शर्मा डग रोड स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सर्वेश यादव को शिकायती आवेदन सौंपकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।


