विशुनपुरा | विशुनपुरा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय परिसर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर कर ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब हमलोग चुप नहीं बैठेगे। अधिकार लेकर ही लौटेंगे। लोगों ने कहा कि यह धरना किसी राजनीतिक दल या संगठन का नहीं है। बल्कि गरीब, किसान, मजदूर और विद्यार्थियों की समस्या की आवाज की धरना है। लोगों ने जमीन म्यूटेशन, प्रमाण पत्र, अतिक्रमण और बिचौलियों की मनमानी जैसे मुद्दा को लेकर अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीण सर्वजीत मेहता ने अपनी दुख साझा करते हुए कहा कि म्यूटेशन के नाम पर अंचल कार्यालय के कर्मियों द्वारा रिश्वत देने के उनकी आर्थिक हालात बिगड़ गई है। वही प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने अंचल प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि लाल चौक स्थित लगभग एक एकड़ 48 डिसमिल सरकारी जमीन पर वर्षों से लोगो द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अंचल प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद भी आज तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।


