नाडोल | ढालोप स्थित संत शिरोमणि रघुनाथ पीर की धूनी में रघुनाथ पीर धूनी एवं मेघवाल समाज महासभा विकास न्यास की आम सभा रविवार को होगी। महासचिव रूपाराम परिहार ने बताया कि गांवों का निर्धारण कर मतदाता पुनरीक्षण होगा। गुंदोज | विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर (121) में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूचियों का अद्यतन किया जा रहा है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कल्पेश जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। पाली| जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री बढ़कर 9 हो गया। अधिकतम तापमान 3.4 की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसे संभाग में बारिश होगी।


