विश्वकर्मा परिवार ने लिया समाज की कुरीतियों को दूर करने का निर्णय

सिटी रिपोर्टर|बोकारो स्थानीय सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल में विश्वकर्मा परिवार बोकारो का जिला स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस समारोह में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया गया। साथ ही समाज की कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। इस समारोह में नावाडीह भेंडरा विश्वकर्मा समाज, फुसरो विश्वकर्मा समाज, बालीडीह विश्वकर्मा समाज, सेक्टर 12 विश्वकर्मा समाज, चास विश्वकर्मा समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वकर्मा परिवार के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *