विश्वास पर कारीगर को दी 4 किलो चांदी:1 महीने बाद भी नहीं दिया पेमेंट, अब व्यापारी ने दर्ज करवाया मामला

जोधपुर के घोड़ों का चौक के व्यापारी ने कारीगर के खिलाफ चांदी ले जाने के आरोपों को लेकर मामला दारी करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक कारीगर ने विश्वास में लेकत्व थाने में दी रिपोर्ट में वासुदेव पुत्र ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि की उनकी भाटी मार्केट घोड़ों का चौक में राम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। पिछले 20-25 वर्षों से वो चांदी की पायजेब बनाने का काम करते हैं। इसके चलते उनकी आगरा के कारीगर मुकेश से जान पहचान थी। 29 दिसंबर की सुबह 11 बजे उनकी दुकान पर आगरा निवासी मुकेश आया और 4 किलो 183 ग्राम फाइन चांदी का माल लेकर गया। इसके बदले 1 जनवरी को पेमेंट देने का बोलकर गया, लेकिन उसके बाद फोन बंद कर दिया। इसको लेकर व्यापारी की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर व्यापारी से चांदी देने के समय के प्रूफ, बिल आदि की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *