विश्व गुरु बनेंगे हम, पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही, संगठित हिन्दू व समर्थ बनेगा भारत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में रविवार को हिन्दू सम्मेलन हुआ। दोपहर को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों ने देश और प्रदेश के वर्तमान हालातों, इतिहास और भविष्य को लेकर बाते रखी। अतिथियों ने कहा कि आगामी सदी भारत की सदी होगी, पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही, हम दोबारा विश्व गुरु बनेंगे, जग देखेगा विश्व देखेगा, जीना है तो गरजे जग में, हिन्दू हम सब एक, उलझे-सुलझे प्रश्नों का उत्तर केवल एक संगठित हिन्दू और समर्थ भारत बनेगा। अतिथियों में तुलसीदास प्रांत सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बसंत लता निर्वाणी, डॉ. इंदुमती मिश्रा, देव कुमार निर्वाणी, सरदार त्रिलोचन सिंह, विष्णु साहू, सुखलाल धारगावे, मोहनीश मंडावी, नंदू साहू, देव कुमार निर्वाणी, मनोज निर्वाणी, अनिल नागवंशी, गौरव श्रीवास्तव, अरुण भास्कर, गुणवंत ठाकुर, प्रकाश अखिलेश, अरुण गुप्ता अधिवक्ता, संभव बैद, सतीश तिवारी, ज्ञानेश्वर वैष्णव दिव्यांश देवांगन, विवेक त्रिपाठी, भोला वैष्णव, कुलदीप पाल, ज्ञानेश गुप्ता, गोलू सूर्यवंशी, शेखर नागवंशी, मनीष पाली आदि मौजूद रहे। अंत में भारत माता की आरती की गई। लोगों को भोजन भंडारा प्रसादी वितरण किया गया। अतिथियों ने कहा कि आचार्य शंकराचार्य ने देश में चार दिशाओं में चार मठों की स्थापना की है। सभी मठों में भारत के चारों दिशाओं के पूजारी होते हैं। इसका प्रमुख कारण है कि भारत एक है। भगवान राम ने उत्तर को दक्षिण दिशा से से जोड़ने का कार्य किया। भगवान श्रीकृष्ण ने पूर्व दिशा को पश्चिम से जोड़ने का कार्य किया। जो भारत को जानेंगे वहीं भारत को मानेंगे और भारत के बनेंगे और इसे बनाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। अपने भारत देश के इतिहास और पूर्वजों को जानना आज की पीढ़ी को जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *