विश्व दिव्यांग दिवस पर स्पेशल बच्चों ने िदखाया टैलेंट

मालखरौदा | विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मालखरौदा के बड़े सीपत में छत्तीसगढ़ सर्व दिव्यांग साकार शक्ति संगठन द्वारा संचालित कर्मयोग सेवा संस्थान ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि वे वाकई विशेष हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मंच पर जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, बड़े सीपत सरपंच रामीन सोनवाने, आमनदुला सरपंच प्रतिनिधि सूरज, संचालक चंद्रकांत लहरे, बेलादुला सरपंच नीरा सिदार, हलधर रात्रे और विजय लहरे मौजूद रहे। कवि वर्मा ने बच्चों की सुरमयी प्रस्तुति देखकर कहा कि इनकी हारमोनियम, तबला और बेंजो पर थिरकती उंगलियां और मधुर गायकी देखकर नहीं लगता कि ये बच्चे दिव्यांग हैं। उन्होंने इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनसाधारण से सहयोग की अपील की और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू ने भी दिव्यांग बच्चों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए सभी से आगे आने की बात कही। बड़े सीपत की सरपंच रामीन सोनवाने ने दिव्यांग पेंशन राशि 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करने का अनुरोध शासन से करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन नीरा सिदार और आभार प्रदर्शन रामीन सोनवाने ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *