‘विश्व में भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा’:वसुंधरा राजे ने केंद्रीय बजट को सराहा, कहा- हर वर्ग के लिए घोषणाएं की गई

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का सोमवार रात रतनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजे जयपुर से बीकानेर जाते समय एनएच-11 पर कुछ देर के लिए रुकी थीं। यह स्वागत पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया गया यह बजट ‘विकसित भारत’ की आधारशिला रखने वाला है।
राजे ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तीसरी आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत में बताया कि इस बजट में महिला, किसान, मजदूर, युवा और व्यापारियों सहित देश के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत
राजे ने यह भी बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, एआई और ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद की घोषणाओं से भारत वैश्विक स्तर पर तकनीकी क्षेत्र में विशेष पहचान बनाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजे का 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राजे अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब पांच घंटे देरी से पहुंची थीं, फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका इंतजार किया और स्वागत किया। सैकड़ों लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनमचंद बैद, लीटूकल्पनाकांत, किशोरलाल बील, ओमप्रकाश, भारती मुद्गल, अनिल मेघवाल, लालचंद पंवार, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, श्याम पारीक, गंगाधर थालोड़, नवल महर्षि, पीथाराम ज्यानी, भरत सैनी, दामोदर भार्गव, छोटू चौमाल, गोपाल पारीक, नेमीचंद हरितवाल, विकास रिणवां, गोपाल पारीक, सत्यपाल गोतम, सांवरमल जोशी, राधेश्याम रांकावत, मनीष रिणवां, रमेश पारीक, मनीराम पंवार, गोरी शंकर जालान, पूणाराम गोदारा, उमाशंकर दाधिच, मदन लाल दाधिच, गोरीशंकर चोटिया, देवानंद पीपलवा दुर्गादत्त गोयनका, कुशाल सिंह, रामोतार धानुका, हनुमान सिंह राजपुरोहित, संजय जांगीड़, विजय कुमार चोटिया, मुरलीधर मंडगीरा, मदन माली, रामकिशन नोहाल, पराकेश शर्मा आईस, मुकेश रिणवा, बनवारीलाल सोनी, आशुतोष पुरोहित, दीपक डिडवानिया, मनोज जोशी, संजय पुरोहित, किशनलाल भाटी, सुरेन्द्र जांगीड़ व गोविंद सोनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *