विश्व में सुख-समृद्धि के लिए भक्तों ने मां भद्रकाली की विधि-विधान से पूजा

इटखोरी| विश्व में सुख-समृद्धि और शांति के लिए पुजारियों और भक्तों ने रविवार संध्या मां भद्रकाली की विधि-विधान से आरती की। मां की आरती मंदिर के गर्भगृह में संपन्न हुआ। जहां पुजारियों के अलावे भक्तों की भी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। पुजारियों ने धूप, दीप, नावेद एवं खीर और फल प्रसाद मां को अर्पित की। इससे पूर्व पुजारियों ने माता रानी की आवाह्न कर वैदिक मंत्रोच्चार कर आरती की। जहां भक्ति की बयार बहती रही। 30 नवंबर की अहले सुबह नित्य दिन की तरह श्रद्धा और भक्ति से माता रानी की विशेष रूप से श्रंगार पूजन हुई। मां की श्रंगार पूजन एवं आरती में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने माता रानी की जय घोष लगाए। जिससे पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिभाव में विभोर हुआ। फिर सुबह से लेकर 12 दिन तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ मां की दर्शन-पूजन के लिए जुटी रही। 12 बजे दिन मंदिर का पट्ट मां के भोग के लिए बंद कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *