विश्व स्वास्थ्य दिवस: रेलवे हॉस्पिटल में जरूरतमंदों की सेवा करने की शपथ ली

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा रेलनगरी बंडामुंडा के रेलवे अस्पताल में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और हाउसकीपिंग स्टाफ भी शामिल था। सभी ने मिलकर वादा किया कि वादा स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता लाएंगे। साथ ही जरूरतमंद मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ने का भी वादा किया गया। अस्पताल के सीएमएस ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों को पीने का सामान और नाश्ता दिया। ओपीडी में आए मरीजों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता लाने के लिए मौजूद लोगों को अस्पताल की ओर से कई तरह की जानकारी दी गई। सीएमएस ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता की शुरुआत के लिए यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने, खुश रहने और अपने जीवन को खुशहाल बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *