डूंगरपुर| विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग रविवार को विद्यानिकेतन मावि नई बस्ती में हुआ। समापन समारोह में प्रांत अधिकारी डायालाल गामोठ, प्रकाश भट्ट, गटूलाल, दीपक पंड्या,निखिल,प्रेमशं कर,नानूराम, निधि, माधवी, प्रांजल तथा संपूर्ण जिले के प्रखंड व खंड के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभ्यास वर्ग में तीन सत्रों में डायालाल भाई की ओर से उद्बोधन में कार्यकर्ताओं के दायित्व के विषय पर जानकारी दी तथा दूसरे सत्र में कार्यकर्ता क्या व कैसा हो उस विषय पर उद्बोधन दिया। प्रारंभ में जिलामंत्री दीपक पड़्या की ओर से प्रथम दिवस परिचय व विभिन्न विषयों पर सत्र लिया।


