विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल में हुई नई नियुक्तियां:जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

कोटपूतली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विहिप और बजरंग दल के नए दायित्वों की घोषणा की गई। नगर अध्यक्ष रोहिताश सैनी ने बताया- विहिप के नगर उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट देवेंद्र भरगड़ और एडवोकेट रत्नेश यादव को मनोनीत किया गया है। तूफान सोनी को नगर मंत्री, एडवोकेट सुरेश गुर्जर को सहमंत्री, प्रमोद बंसल को कोषाध्यक्ष और सीताराम अग्रवाल को धर्मप्रसार प्रमुख बनाया गया है। बजरंग दल के लिए अंकित छीपी को संयोजक और ऋषिराज माथुर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक के दौरान, जिला सहमंत्री एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता ने परिषद के विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी। अंत में, जिला कोषाध्यक्ष नेमीचंद हिंदू ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *