विश्व हिंदू सम्मेलन, श्रीराम कथा का समापन व गोशाला का उद्‌घाटन किया

खानपुर| विश्व हिंदू सम्मेलन, श्रीराम कथा समापन समारोह एवं गोशाला उद्घाटन महोत्सव का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, अध्यक्षता पूर्व सरपंच दुर्गाशंकर नागर ने की। यह आयोजन समीपवर्ती क्षेत्र के लाखाखेड़ी गांव में आयोजित किया गया। श्रीबाबा खेमजी महाराज गोशाला लाखाखेड़ी का लोकार्पण स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ भानपुरा पीठ द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया। कथावाचक राजेशपूरी महाराज कैसोली वालो ने अपने श्रीमुख से ओजस्वी प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। गौमाता की महत्ता, गोसेवा, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन स्थल जय श्रीराम के उद्घोष, भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। गौशाला उद्घाटन के साथ गोसंरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडी चेयरमैन मोतीलाल नागर, आयोजक ग्राम पंचायत प्रशासक पवित्रा नागर, पिंटू गौतम, बिरधी लाल सुमन, पूर्व सरपंच मोहन लाल नागर, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *