भास्कर न्यूज | कवर्धा चैत्र नवरात्र की नवमी पर रविवार को देवी मंदिरों में स्थापित ज्योत जंवारा का विसर्जन किया गया। मां महामाया, मां दुर्गा और मां संतोषी मंदिर से सुबह 7 बजे जंवारा निकाली गई। शंखनाद और घंटी बजाते हुए संकरी नदी में जंवारा का विसर्जन किया गया। वहीं नगर स्थित सिद्धपीठ मां विंध्यवासिनी मंदिर से एक साथ 9 ज्योत जंवारा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह-जगह भक्तों ने श्रीफल भेंटकर माता को विदाई दी। देवी कलशों को श्रीराधाकृष्ण बड़े मंदिर तालाब लाया गया, जहां पूजा के बाद जंवारा का विसर्जन किया। भक्तों ने जयघोष लगाए।


