विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, चार घायल:सीधी के बढ़ौरा मोड़ पर अचानक बाइक सवार के आने से हुआ हादसा

सीधी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर गुरुवार शाम बढ़ौरा (सेमरिया मोड़) के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। यह घटना सोन नदी से प्रतिमा विसर्जन कर लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक रामेश्वर विश्वकर्मा वाहन चला रहा था, तभी सामने से एक बाइक चालक गलत दिशा से मुड़ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में चालक रामेश्वर विश्वकर्मा के साथ नीरज विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह भी चुरहट से सीधी लौटते समय घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और दो गंभीर घायलों को अपने निजी वाहन से सीधी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके इलाज की व्यवस्था की गई। अस्पताल चौकी प्रभारी आरपी मांझी ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता चल सके। देखिए हादसे की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *