विस्थापितों को 70 प्रतिशत रोजगार देने पर बनी सहमति

बोकारो | बीएसएल के विस्तारीकरण कार्य में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने के मुद्दे पर बुधवार को उप-श्रमायुक्त कार्यालय बोकारो में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में श्रम अधीक्षक, प्राइममेटल कंपनी लिमिटेड, एल एंड टी प्रोजेक्ट (न्यू सिंटर प्लांट) तथा भाकपा (माले) लिबरेशन, बोकारो के प्रतिनिधि शामिल हुए। वार्ता में सहमति बनी कि बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय विस्थापितों को दिया जाएगा। साथ ही जिन विस्थापितों के पास पोकलेन, क्रेन, हाइवा, डंपर सहित अन्य निर्माण उपकरण उपलब्ध हैं, उन्हें कार्य में प्राथमिकता दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *