विस्फोटक सप्लाई के आरोपी के फार्म-हाउस पर चलेगा बुलडोजर:3000 टन मैगजीन का वैध लाइसेंस मिला, 45 बीघा सरकारी-जमीन पर अवैध रूप से बना था

नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर कस्बे से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक के मामले में एसआईटी जांच के बाद आरोपी सुलेमान खान के सरकारी जमीन पर बने फार्म हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। SP मृदुल कच्छावा ने बताया कि गुरुवार को बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी कर ली गई है और फार्म हाउस को लेकर राजस्व विभाग से अनुमति मिलते ही फार्म हाउस को ध्वस्त किया जाएगा। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दरअसल, गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले (25 जनवरी) को हरसौर कस्बे से करीब 10 टन विस्फोटक बरामद किया गया था। इस दौरान 9550 किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा गया, जिसके बाद मुख्य आरोपी सुलेमान खान NIA और IB समेत सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया था। एसआईटी जांच के बाद विस्फोटक की अवैध सप्लाई से जुड़े सुलेमान खान समेत कुल पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के पास विस्फोटक रखने के वैध लाइसेंस थे। चित्तौड़गढ़ निवासी बंसीलाल बंजारा के पास 3000 टन क्षमता की मैगजीन का लाइसेंस है। वहीं महेंद्र पाल और भरत के पास भी निर्धारित क्षमता के अनुसार लाइसेंस मौजूद पाए गए। सरकारी जमीन पर बना फार्म हाउस जांच के घेरे में
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुलेमान खान ने हरसौर कस्बे में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना रखा है। जांच के अनुसार आरोपी ने करीब 45 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा कर यह निर्माण कराया था।
नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी के फार्म हाउस को लेकर राजस्व विभाग से पत्राचार किया गया है। जैसे ही जमीन सरकारी होने की पुष्टि होती है, अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। लाइसेंस की आड़ में चल रहा था अवैध नेटवर्क
जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के पास विस्फोटक रखने के वैध लाइसेंस थे। चित्तौड़गढ़ निवासी बंसीलाल बंजारा के पास 3000 टन क्षमता की मैगजीन का लाइसेंस है। वहीं महेंद्र पाल और भरत के पास भी निर्धारित क्षमता के अनुसार लाइसेंस मौजूद पाए गए। लाइसेंस सरेंडर के बाद भी सप्लाई में भूमिका
सबसे अहम खुलासा देवराज मेड़तिया को लेकर हुआ है। उसने करीब दो साल पहले अपना विस्फोटक लाइसेंस सरेंडर कर दिया था। वर्तमान में कुचेरा के स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्यरत था। लाइसेंस न होने के बावजूद वह अवैध विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क में शामिल था और सप्लाई में मदद कर रहा था। एसआईटी जांच के बाद सभी आरोपी जेल भेजे गए रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दे कि एसआईटी ने बताया कि एक आरोपी लाइसेंस सरेंडर करने के बावजूद पिछले दो साल से नर्सिंगकर्मी की नौकरी करते हुए अवैध विस्फोटक सप्लाई कर रहा था। तीन अन्य लाइसेंसधारी आरोपी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अमोनियम नाइट्रेट की अवैध बिक्री कर रहे थे। सुलेमान खान इन सभी से विस्फोटक खरीदकर महंगे दामों में आगे सप्लाई करता था। चारों सप्लायरों में से तीन नागौर और एक चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। सभी आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में लाइसेंस प्राप्त मैगजीन (स्टोरेज सेंटर) का संचालन कर रहे थे। फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागौर एसपी ने विस्फोटक अधिनियम के तहत लाइसेंस धारकों की निगरानी को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट में नियमों को और सख्त करने तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था मजबूत करने के सुझाव शामिल होंगे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस के अनुसार करीब आधा दर्जन और लोगों को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ____________________________________________ विस्फोटक से संबंधित से खबर भी पढ़िए … कौन है सुलेमान, जिसके पास मिला 10 टन विस्फोटक:11 साल पहले दुकानों में भी मिला था एक्सप्लोसिव, बाइक सवार के उड़ गए थे चीथड़े नागौर के हरसौर कस्बे में गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले पकडे़ गए 10 टन विस्फोटक के मामले में आरोपी सुलेमान खान NIA और IB सहित देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया है। पूरी खबर पढ़िए नर्सिंगकर्मी ने सुलेमान को दिया था विस्फोटक: नागौर में 10 टन अमोनियम नाइट्रेट मिलने के मामले में SIT ने 4 सप्लायर दबोचे नागौर में गणतंत्र दिवस से पहले10 टन विस्फोटक मिलने के मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी सुलेमान खान को विस्फोटक सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *