विस का बजट सत्र 24 से:सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष करेंगे विभागीय अफसरों के साथ बैठक

झारखंड विधानसभा सचिवालय ने 24 फरवरी से शुरू हाे रहे बजट सत्र काे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने 21 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशाेर भी उपस्थित रहेंगे। चूंकि, बजट सत्र सबसे लंबा हाेता है, इसलिए सुचारू रूप से इसे चलाने काे लेकर सभी दलाें के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, अब तक मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता की घोषणा नहीं की है। अगर, सत्र शुरू हाेने तक भी नेता का चयन नहीं हुआ, ताे यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पार्टी किसे सर्वदलीय बैठक में भेजेगी। स्पीकर ने कहा कि उन्होंने सत्र काे लेकर 21 फरवरी काे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उससे पहले 18 फरवरी को सुरक्षा व्यवस्था और सत्र के सवाल-जवाब काे लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा मीडिया के लाेगाें के साथ भी बैठक करेंगे। अफसरों के साथ बैठक में विधानसभा सचिवालय ने विभिन्न विभागों से समय पर विधेयक, प्रश्नों के जवाब भेजने का आग्रह किया है, ताकि सदन के दौरान कोई तकनीकी परेशानी न हाे। सत्र शुरू होने से पहले रणनीति बनाने में जुटी भाजपा बजट सत्र से पहले प्रदेश भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने में जुट गई है। बजट सत्र से पहले पार्टी के सभी विधायक और प्रदेश पदाधिकारी राज्य सरकार के चुनावी वादों के अधूरे रहने काे लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता काे यह बताएंगे कि राज्य सरकार ने जाे चुनावी वादा किया उसे वह पूरा नहीं कर रही है। खास ताैर पर मंईयां याेजना पर भाजपा अटैक करने की रणनीति बना रही है। राज्य सरकार ने प्रत्येक महीने की 11 तारीख को मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में देने का भरोसा दिया था। जाे नहीं हाे पा रहा है। इसी तरह से रोजगार के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार काे घेरेगी। सरकार गठन के एक महीने की समय सीमा में जेपीएससी का कैलेंडर जारी किया जाना था। जबकि, अब तक जेपीएससी का अध्यक्ष भी नियुक्त नहीं किया जा सका है। दिल्ली से चार दिन के बाद आज रांची लौटेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची लौटेंगे। वे रविवार को अपने पिता पूर्व सीएम शिबू सोरेन को रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें लेकर दिल्ली गए थे। उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आने के पूर्व सीएम के पहुंच जाने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *