विहिप की झारखंड प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने पर की चर्चा

कतरास | विश्व हिंदू परिषद की बैठक रविवार को कतरास हटिया राजस्थानी धर्मशाला में महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। धनबाद महानगर के तत्वावधान में 26 से 28 दिसंबर तक राजस्थानी धर्मशाला पचगढ़ी बाजार में आयोजित झारखंड प्रांत कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। अशोक ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कमेटी बनाई गई है। जिसमें भोजन, आवास, यातायात, साफ सफाई के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है। कार्यालय प्रभारी आनंद महतो, अधिकारी व्यवस्था आनंद कुमार, श्रीराम सुरक्षा व्यवस्था गोविंद शुक्ला, सर्व व्यवस्था प्रमुख अशोक चौरसिया विकास गिरि, पर्यवेक्षक चंदन चक्रवर्ती को बनाया गया है। मौके पर प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, जिला सह संयोजक तापस दे, चंदन चक्रवर्ती, रंजीत रवानी, सुजीत रवानी, आनंद खंडेलवाल, दीपक साहू, लक्ष्मण यादव, विनोद चौहान, बबलू झा, सतीश साव, अमलेश पटेल, उत्तम रवानी, लल्लू झा, दिवाकर पांडेय, राखहरि पटवा, विशू रवानी, संतोष साव, कन्हैया साव, गुड्डू वर्मा, अमरनाथ स्वर्णकार, उदय वर्मा, उमाकांत आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *