धौलपुर के सरमथुरा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्री सीतारामजी मंदिर किला परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अमित सोनी ने की, जबकि आयोजन का नेतृत्व सरमथुरा प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गर्ग ने किया। बैठक के दौरान विहिप प्रखंड मंत्री शिवम खेमरिया ने सैकड़ों ग्रामवासियों की मौजूदगी में सरमथुरा नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नवगठित कार्यकारिणी में विहिप अध्यक्ष सचिन मीना, उपाध्यक्ष रिंकेश शर्मा और राजू कर्ण, मंत्री अंकित गर्ग, सह मंत्री सत्यम शर्मा, अमित जगा और अवधेश बाल्मीकि शामिल किए गए। वहीं, बजरंग दल के संयोजक दीपेश जादौन, सह संयोजक जीतू यादव, गौरक्षा प्रमुख मनीष जादौन, सह गौरक्षा प्रमुख देवेश शर्मा और प्रशांत जादौन नियुक्त हुए। सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी शिवकुमार शर्मा और संदीप जादौन को मिली, जबकि सत्संग प्रमुख का दायित्व असुरनिकंदन मंगल को सौंपा गया। इस अवसर पर विहिप प्रखंड संयोजक मयंक सिंह चौहान, सह संयोजक सुरेश प्रजापति, उपाध्यक्ष जीतू जादौन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


