विहिप स्थापना दिवस पर पेंड्रा में धार्मिक आयोजन:शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और धार्मिक विचार गोष्ठी का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे

पेंड्रा में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर शिव मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। धार्मिक विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने विहिप के उद्देश्य और सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य और विहिप जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया रहे। मुख्य वक्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी श्रीवास ने प्रेरक उद्बोधन दिया। नत्थू प्रसाद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री प्रकाश साहू ने किया। शैलेश जायसवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया। आर्ट ऑफ लिविंग के कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में सरोज पवार, सागर पटेल, प्रिया त्रिवेदी, आकांक्षा साहू, कशिश साहू समेत भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने संगठनात्मक एकता का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *