वीएचपी के भोपाल क्षेत्र सेवा प्रमुख बने बिलासपुर के विभूति भूषण, हुआ स्वागत

बिलासपुर| विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी विभूति भूषण पांडे को भोपाल क्षेत्र का सेवा प्रमुख बनाए गए हैं। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने जिला विभाग मंत्री राजीव शर्मा व जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी के नेतृत्व में पांडे के बिलासपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन में ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, प्रांतीय सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रीति दुबे, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, जिला संयोजिका सोनल अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश गोयल, सुरक्षा प्रमुख राजीव शर्मा, पुलकित अग्रवाल, नीरज जग्याशी, विवेक पंजवानी, अभिषेक गुप्ता, सूरज कर्माकर सहित अन्य मौजूद रहे। विभूति भूषण पांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रसेवा एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *