वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन की अनूठी पहल:आशीर्वाद वृद्धाश्रम में 25 बुजुर्गों को कराया भोजन, बांटे फल और साझा किये खुशियों भरे पल

प्रतापनगर स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने रविवार को ‘अन्न प्रसादम सेवा’ का आयोजन किया। इस सेवा कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों ने 25 बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें पौष्टिक भोजन व फल वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों के साथ प्रार्थना और वार्तालाप से हुई। फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य एम के पांडेय निल्को, आनंद उपाध्याय, राम सागर पांडेय, यश पांडेय, रोहित यादव, भारती सलोदिया, दीक्षा कुम्हार, नवल कुमार और अजय कुमार ने बुजुर्गों के साथ उनके जीवन के अनुभव साझा किए। फाउंडेशन के प्रमुख एम के पांडेय निल्को ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि बुजुर्गों को समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस कराना है। आनंद उपाध्याय के अनुसार, फाउंडेशन प्रतिमाह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे बुजुर्गों को सामाजिक जुड़ाव का अहसास होता रहे। कार्यक्रम में मौजूद दीक्षा कुम्हार और भारती सलोदिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ बुजुर्गों को खुशी देते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को जीवन की महत्वपूर्ण सीख भी मिलती है। वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों के आशीर्वाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *