बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो आईफा के 25 गौरवशाली साल पूरे होने पर एक भव्य जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 8-9 मार्च 2025 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित होने वाले इस ग्रैंड इवेंट से पहले, “IIFA वीकेंड विद द स्टार्स” एक एक्सक्लूसिव सीरीज़ दर्शकों को बॉलीवुड सितारों की लाइफ का अनदेखा और अनसुना पहलू दिखाने के लिए बनाई गई है। “आईफा वीकेंड विद द स्टार्स” – 7 शहर, 7 शूट, 7 सितारों के खास पल यह खास इनिशिएटिव 7 अलग-अलग शहरों में 7 एक्सक्लूसिव शूट्स के जरिए फैंस को उनके पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स के करीब लाने का मौका देगा। हर एपिसोड में सितारों की जिंदगी के अनदेखे लम्हे, इंटिमेट बातचीत और स्पेशल इंटरैक्शन दिखाए जाएंगे, जिससे दर्शक अपने फेवरेट स्टार्स को पहले से भी ज्यादा करीब से जान सकेंगे। अभिनेत्री निमरत कौर जैसलमेर में लोक कलाकारों के साथ डांस करती नजर आई इसी कड़ी में, अभिनेत्री निमरत कौर को जैसलमेर, राजस्थान में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने आईफा 2025 के लिए शूटिंग की। इस साल की थीम “सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड” है, जो भारतीय सिनेमा की वैश्विक विरासत के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए रखी गई है। IIFA 2025 – जयपुर में होगा बॉलीवुड का सबसे भव्य जश्न IIFA 2025 का यह सिल्वर जुबली एडिशन राजस्थान की रॉयलिटी और बॉलीवुड के ग्लैमर का शानदार संगम होगा। जयपुर के ऐतिहासिक और भव्य नज़ारों के बीच आयोजित यह ग्रैंड इवेंट भारतीय सिनेमा की चमक-धमक और इसकी वैश्विक पहुंच को सेलिब्रेट करेगा। 8 और 9 मार्च को आईफा का यह खास संस्करण भारतीय सिनेमा के अनमोल सफर को समर्पित होगा, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां, शानदार परफॉर्मेंस और यादगार लम्हे शामिल होंगे। दुनिया भर के फैंस के लिए यह एक ऐसा अवसर होगा, जहां वे सिनेमा, संस्कृति और ग्लैमर के इस शानदार मिलन का हिस्सा बन सकेंगे।


