वीनस लेडीज क्लब में नई टीम की घोषणा, फ्लोरल थीम में हुआ रैंप वॉक

लुधियाना। वीनस लेडीज क्लब के नए सेशन की पहली बैठक बुधवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की थीम फ्लोरल रखी गई थी, जिसमें सभी मेंबर्स फूलों से सजे खूबसूरत परिधानों में पहुंचीं। क्लब की डायरेक्टर कुलजीत वालिया ने इस मौके पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की। अनुराधा बंसल को क्लब की नई प्रेसिडेंट बनाया गया, जबकि रीमा​ भाटिया को वाइस प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बार क्लब में डिप्टी डायरेक्टर का नया पद भी जोड़ा गया है, जो मनमोहन खरबंदा को सौंपा गया। क्लब की चेयरपर्सन परमजीत मट्टा और वाइस चेयरपर्सन सरोज जैन को कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब में दो नए बोर्ड मेंबर शैली खरबंदा और सलोनी गोयल के नामों की भी घोषणा की गई। क्लब की सेक्रेटरी गुरदीप खरे ने सभी मेंबर्स का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम की मेजबानी बहुत ही आकर्षक अंदाज में की। जैसे ही मेंबर्स कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उन्हें स्वागत स्वरूप फूल भेंट किए गए। कार्यक्रम में नई प्रेसिडेंट अनुराधा बंसल ने अपनी टीम की घोषणा की और आगामी सत्र के लिए योजनाएं साझा कीं। इस मौके पर अनुभा और बबीता ने खूबसूरत सोलो डांस परफॉर्मेंस दी। फ्लोरल थीम के अनुरूप एक फैशन रैंप वॉक भी आयोजित किया गया, जिसमें मेंबर्स ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने फ्लोरल आउटफिट्स को शोकेस किया। कई टाइटल और उपहारों के साथ मेंबर्स को सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम न केवल नए सत्र की शानदार शुरुआत था, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सौंदर्य और उत्साह का उत्सव भी बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *