वीबी-जी राम जी में डिजिटल तकनीक से निगरानी: भागवत

भास्कर न्यूज | हरदीबाजार भाजपा हरदीबाजार मंडल ने विकसित भारत गारंटी रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) विषय पर जानकारी देने आर्यन पब्लिक स्कूल हरदीबाजार में कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा ने वीबी-जी राम जी के महत्व, उद्देश्य व प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह वीबी-जी राम जी में डिजिटल तकनीक से निगरानी की जा सकेगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विश्वकर्मा ने कहा कि यह एक नया ग्रामीण रोजगार कानून है, जिसे मनरेगा की जगह लागू किया जाएगा। इस अधिनियम से योजना से जुड़े ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की कानूनी गारंटी मिलेगी। साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित बायोमेट्रिक उपस्थिति, जीपीएस आधारित निगरानी और एआई ऑडिट जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को शामिल किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि इस नए संकल्प को लोगों तक पहुंचाना और इसके प्रति जागरूक करना है। भाजपा के जिला मंत्री अजय दुबे ने योजना के महत्व और इसके प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल महामंत्री नवरत्न सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष अनीता जांगड़े, बजरंग यादव, मंडल मंत्री लता कंवर, निखिल राठौर, शिव मरकाम, दिनेश पटेल, विकास निर्मलकर, रतिजा उप सरपंच मोहन पाल, जमुना सिंह, रामप्रसाद, श्याम बाई यादव, राम कंवर, सविता कंवर समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *