वीबी जी-राम-जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में सुशासन को बढ़ावा देना: अविनाश

भास्कर न्यूज | कोंडागांव जनपद पंचायत कोंडागांव के सभाकक्ष में वीबी जी रामजी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम से जुड़ी योजनाओं, लक्ष्यों, कार्यप्रणाली तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी अमल को लेकर सचिवों को विस्तृत जानकारी देना एवं आगामी कार्ययोजना तय करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने वीबी जी रामजी कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। इसके माध्यम से ग्राम स्तर पर योजना निर्माण, क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। वीबी जी रामजी का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में सुशासन को बढ़ावा देना, वित्तीय व प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत ग्राम सभाओं को सक्रिय करना, योजनाओं की प्राथमिकता तय करने में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाना और पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना शामिल है। जनपद पंचायत सीईओ उत्तम महोबिया ने कहा कि सचिव ग्राम पंचायत की प्रशासनिक रीढ़ होते हैं और वीबी जी रामजी की सफलता उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता पर निर्भर करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *