वीरांगनाओं के पैर छूकर सम्मान:वन मंत्री पहले वीरो को नमन करने शहीद स्मारक पहुंचे, स्टेडियम में 24 जनों को मिलेगा सम्मान

अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ध्वजारोहण किया। सबसे पहले शहीदर स्मारक पहुंचकर वीरों को नमन किया। स्टेडियम में आने पर वीरांगनाओं के पैर छूकर उनको सम्मानित किया। इसके बाद जिले की अन्य 24 प्रतिभाओं को भी प्रशस्ति पत्र मिलेंगे। ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उसके बाद परेड निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। अलवर नगर निगम में कमिश्नर सोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं जिला अस्पताल में पीएमओ सहित स्टाफ ने ध्वज फहराया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा। समारोह में सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। दोपहर 1 बजे स्टेडियम में मैत्री मैच होंगे। इनको मिलेगा सम्मान कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि खिलाड़ी जबीर खान, लक्ष्य तिवाड़ी, आद्या सोनी, सहनूर अली, भविष्य यादव, छात्रा मुस्कान सैनी, छात्र यश सैनी, योगांशी वैष्णव, रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के चेयरमैन गिरीश गुप्ता, श्री राजर्षि अभय समाज संस्था को रामलीला एवं महाराजा भर्तृहरि के नाटक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल महेश कुमार गोठवाल, एसपी ऑफिस के एलडीसी पंकज कुमार, पीएचईडी के एईएन जितेंद्र कुमार, जेवीवीएनएल के एईएन सुनील गिठाला, नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजकुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा, एसएनओ नरेश जैमन, कम्प्यूटर अनुदेशक पूरण मल यादव व श्रम विभाग के सूचना सहायक ललित कुमार को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार सफाई कर्मचारी विकास सारवान, सहायक प्रोग्रामर उमेश, एसडीएम कठूमर श्याम सुन्दर चेतीवाल, अध्यापक सुनील कुमार गुप्ता एवं राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *