वीरेंद्र भारद्वाज बने गौ क्रांति मंच के राजस्थान संगठन मंत्री:विजयादशमी पर मिली नई जिम्मेदारी, गौ सेवा में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

भारतीय गौ क्रांति मंच ने विजयादशमी के अवसर पर वीरेंद्र भारद्वाज को राजस्थान राज्य का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी द्वारा की गई। गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वीरेंद्र भारद्वाज ने इस अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, मैं पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ गौ सेवा कार्यों में तत्पर रहूँगा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूँगा। इस नियुक्ति के बाद मंच के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि इससे गौ सेवा के कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *